April 27, 2024

Today24Live

Voice Of All

बाइक, कार के बाद माही का शौक ट्रैक्टर, धोनी ने खेती के लिए खरीदा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर चलाते वीडियो हो रहा है वायरल

न्यूज डेस्क, रांची- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर बाइक, कार की सवारी करते दिखते हैं लेकिन इसबार धोनी कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए। जी हां, क्या आपने कभी महेंद्र सिंह धोनी को ट्रैक्टर चलाते देखा है ? अगर नहीं देखा है तो इसबार आप ये चांस मिस बिल्कुल नहीं करेंगे। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ट्रैक्टर चलाते एक वीडियो सामने आया है।

दरअसल IPL की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन की तरफ से एक धोनी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह पहली बार ट्रैक्टर ड्राइव करते दिख रहे हैं। धोनी स्वराज 1963 मॉडल का ये ट्रैक्टर हाल में ही खरीदा है। धोनी के इस नए कलेक्शन की महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर निर्माण करने वाली कंपनी ने भी खूब तारीफ की है।

इसी साल फरवरी के अंत में धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह जैविक खेती के प्लान पर काम करते दिख रहे थे। वीडियो में धोनी जैविक खेती शुरू करने से पहले विशेषज्ञों के साथ पूजा अर्चना करते और नारियल फोड़ते दिखाई दिए थे। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि रांची में तरबूज और पपीते की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है।