October 31, 2026

पटना में तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ

नए साल की शुभकामना एक साथ दी तेजस्वी और राजश्री ने, गरीबों के बीच बांटा कंबल

Patna: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (tejaswi yadav) ने अपनी पत्नी राजश्री (rajshree) के साथ मिलकर नए साल के मौके पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान तेजस्वी (tejaswi yadav) ने लोगों के बीच कंबल भी बांटा. लोगों को नए साल की बधाईयां देने के बाद तेजस्वी (tejaswi yadav) ने कहा कि नया साल बिहार वासियों के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए. और सभी मिलकर आने वाले कल को बेहतर बनाएं. तो वहीं राजश्री (rajshree) ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. सभी लोग बहुत अच्छे हैं. इतना (rajshree) आशीर्वाद और प्यार मिलेगा तो फिर दिक्कत किस बात की होगी.

वहीं तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार (nitish kumar) को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 15  साल उनकी (nitish kumar) सरकार रही है तो फिर लोग सवाल किससे करेंगे. बिहार सबसे अंतिम नंबर पर क्यों हैं. इसके लिए कौन जिम्मेवार है. शिक्षा की स्थिति हो, स्वास्थ्य की या बेरोजगारी का सवाल हो. वहीं उन्होंने आगे कहा कि लोगों को यूरिया खाद नहीं मिल रहा है. लोग बाढ़ और सुखाड़ से परेशान हैं. चुनाव के समय जो 19 लाख रोजगार देने का वायदा किया (nitish kumar) कम से कम वही पूरा कर दें.

Tejashvi Yadav: बिहार सरकार पर तेजश्वी यादव ने कोरोना को लेकर उठाये सवाल।

इसके बाद राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव और राजश्री ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान दर्जनों गरीबों को कंबल दिया गया.