April 28, 2024

Today24Live

Voice Of All

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 20 राज्यों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिखा पत्र, मक्के की खरीद शुरू करने की मांग

HIGHLIGHT:

देश मेधा पाटकर, अरुणा रॉय, डॉक्टर संदीप पाण्डेय, सागर रबारी, डॉक्टर सुनीलम , मेजर जनरल सुधीर वोम्बदकरे सहित 20 राज्य के सामाजिक कार्यकर्ता व किसान नेताओं ने मक्के की सरकारी खरीद के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

NEWS DESK: कोशी, सीमांचल सहित उत्तर बिहार के मक्का किसानों की हो रही दुर्दशा के बाद शुरू आंदोलन अब व्यापक होने लगा है। आज मक्के की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद व भावान्तर की मांग का देश भर से समर्थन मिलना शुरू हो गया है। इस सवाल पर 20 राज्य के चर्चित समाजिक हस्तियों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर खरीद शुरू करने की माँग की है।

जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय NAPM की तरफ से लिखे पत्र में चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व नर्मदा बचाओ आन्दोलन की नेत्री मेधा पाटकर, मजदूर किसान शक्ति संगठन की नेता व जानी मानी समाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, निखिल डे, रेमन मैग्सेसे से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय, मध्यप्रदेश के किसान नेता डॉक्टर सुनीलम, आरधना भार्गव, राजकुमार सिन्हा, कर्नाटक के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल सुधीर वोम्बदकरे, उड़ीसा के पर्यावरण के क्षेत्र में गोल्ड मैन पुरस्कार से सम्मानित प्रफुल्ल सामंत्रा, तमिलनाडु से गैब्रियल दिट्रीज, गीता रामकृष्णा, उत्तर प्रदेश से अरुंधति शुरू, ऋचा सिंह, आन्ध्र प्रदेश व तेलंगाना से राम कृष्ण राजू, पी चेन्नईया , मीरा संघमित्रा, पश्चिम बंगाल जाने माने वैज्ञानिक समर वागची, प्रदीप चटर्जी, अमिताभ मित्रा, दिल्ली से राजेन्द्र रवि, अंजलि भारद्वाज, संजीव, भूपेन्द्र सिंह रावत, मधुरेश, उत्तराखण्ड से विमल भाई, हिमांचल प्रदेश से मनीषा खेहर, व मानसी राजस्थान से कविता श्रीवास्तव, कैलास मीना, हरियाणा से जे एस वालिया व फैसल, जे जे एस एस से आशीष रंजन व कामायनी, सिस्टर दोर्थी, झारखण्ड दयामणि वारला, बसन्त हेतमसरिया, अफजल अनीस, छतीसगढ़ से गौतम बंधोपाध्याय, कलादास डेहरिया, महाराष्ट्र से संजय मंगला गोपाल, सुनीति एस आर, सुहाष कोलेकर, गुजरात आनंद मंजवानकर, कृष्णकांत, पंजाब से गुरुवन्त सिंह इत्यादि प्रमुख है वहीं गुजरात खेदुत विकास मंच के सागर रबारी ने अलग से विशेष पत्र लिखकर आग्रह किया है।