May 10, 2024

Today24Live

Voice Of All

GAYA: नल-जल,आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमुख,उप प्रमुख, मुख्यालय में देंगे धरना।

अशोक शर्मा, गया: गया प्रखंड बाराचट्टी के विभिन्न पंचायतों में सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना मे व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप है। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में भी भ्रष्टाचार के कारण जनता के कार्यो में परेशानी आ रही है। बाराचट्टी उप प्रमुख इंद्रदेव यादव ने बताया कि दिनांक 07/05/2020 को मनरेगा भवन के द्वार पर मुखिया जी के साथ कई लोग के द्वारा धरना के कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्यों को मनरेगा भवन जाने से रोका गया था। जो कि असंवैधानिक है। ये मुखिया द्वारा मनमानी है। धरना के दौरान सरकारी कार्य पूर्ण रूप से चालू रहने के बावजुद रोका जाता है।

वहीं ऐसे अनेक समस्याओं को लेकर बाराचट्टी उप प्रमुख इंद्रदेव यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए लिखा कि सारे पंचायत समिती सदस्य, प्रमुख एवं उप प्रमुख के नेतृत्व में दिनांक 12 मई 2020 को एक दिवसीय धरना मुख्यालय पर देने का निर्णय लिया है और साथ ही मुख्यालय से अनुमति की मांग की है। उप प्रमुख ने कहा कि बाराचट्टी प्रखंड के गांवों में नल-जल , शौचालय, आवास योजना में लूट बड़े पैमाने पर किया गया है। जिसके विरोध में बीते 12 मई कोबाराचट्टी प्रखंड कार्यालय में धरना दिया जाएगा।