May 6, 2024

Today24Live

Voice Of All

GAYA: सुहाग की सलामती के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा।

पुरुषोत्ताम, गया: पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को वट सावित्री व्रत किया। इस दौरान महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना लिए वट वृक्ष की आराधना की।

हालांकि, इस बार लॉकडाउन के कारण काफी संख्या में महिलाओं ने अपने घरों में व्रत किया और सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी। वहीं कुछ महिलाओं ने आसपास स्थित वट वृक्ष के पास जाकर वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष के तने में रंगीन कच्चा सूत लपटते हुए प्रदक्षिणा (फेरी) भी किया।