April 27, 2024

Today24Live

Voice Of All

Bihar Lockdown: पटना में आपदा की इस घरी में मदद के लिए आगे आएं कई हाथ।

पटना- भोजन का अधिकार अभियान (बिहार) द्वारा नावेल कोरोना महामारी (COVID 19) के रोकथाम के उद्देश्य से किए गए लॉक डाउन के बाद भूख के साथ जीवन गुजारने को मजबूर लोगों के लिए गर्म पका खाना और राशन (आनाज, खाद्य तेल, मसाला, दूध पाउडर) के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान द्वारा प्रवासी श्रमिकों को भी लगातार मदद दी जा रही है।

व्यक्ति, संगठन एवं संस्थाओं के साझा पहल से 2500 लोगों को प्रतिदिन गर्म पका खाना दिया जा रहा है। इसमें भोजन का अधिकर अभियान के तहत ‘कोशिश’, ‘सबकी रसोई’ अभियान (I-PAC), स्विग्गी, जोमैटो आदि की सहायता रही है। यारपुर मुसहरी में लोगों ने दो दिनों से खाना नहीं खाया था, खाना देखकर उनके चेहरे पर खुशी आयी। अब भी स्लमों दिव्यांगों, कूड़ा चुनने, किन्नर, रिक्शा-ठेला चलाने वालों, मजदूरी करने वालों, फुटपाथ पर सामान बेचने वाले लोगों की स्थिति बहुत दयनीय है। 50 परिवारों को राशन की सहायता देने से शुरु किया और अब तक लगभग 1000 परिवारों को 15 दिन से 30 दिन का राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। अभियान द्वारा इसके लिए एक अपील की गई थी जिसके आधार पर बहुत सारे लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर सहायता की है। साथ ही कोशिश, एक्शन एड, सेव द चिल्ड्रन, हेल्प एज इंडिया, रिलायंस फाउंडेशन जैसी संस्थाओं ने सहायता की है।

अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य यह भी है कि लोगों में सहयोग की प्रेरणा बनी रहे और लॉकडाउन से उत्पन्न समस्याओं पर सरकार का ध्यान भी लगातार आकृष्ट की जा सके। इसके अलावा इस संकट को देखकर कुछ लोग और संस्थाएँ आगे भी आए हैं। लोग व्यक्तिगत स्तर पर सामान, राशि और श्रम के रूप में सहयोग कर रहें हैं। इन्हीं के बल पर लगातार रिलीफ का काम जारी है। सभी के सहयोग से खाना, सैनिटेशन सामग्री, आनाज, बच्चों के लिए दूध आदि लोगों तक लगातार पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

वहीँ नागर समाज की इस मानवीय पहल को रोकने के लिए कई बधाएं उत्पन्न करने की कुछ लोगों की तरफ से कोशिश की जा रही है। इस अभियान के साथी सुबह 5 बजे से क्षेत्र में सक्रिय हो जाते है। जिसमें शामिल हैं

रूपेश, कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट, पटना 9431021035
अरशद अजमल, लोक परिषद 9931606687
विनोद कुमार , 9470834534
सौरभ कुमार, एक्शन ऐड असोशिएसन 9708544679
पंकज श्वेताभ, 7909086651
इमरान माज़िद सेव द चिल्ड्रन 9622471900
राफेय एजाज हुसैन, सेव द चिल्ड्रन
विजय कान्त सिन्हा, असंगठित क्षेत्र कामगार संगठन, 9835457408
फादर जोस, दलित विकास समिति 7765003356
सिस्टर लीमा, बिहार महिला घरेलू कामगार यूनियन
कपिलेश्वर राम, दलित अधिकार मंच, बिहार
तनवीर अख्तर, इप्टा , 9308745797
सुभान्शु शेखर, शहरी गरीब विकास संगठन 9471800260
ऋत्विज कुमार, भोजन का अधिकार अभियान (बिहार) 9934463192
अफजल हुसैन, बिहार रबीता कमिटी 9199426312
प्रभाकर कुमार – 9905499803
राणा रांजीत – 9693120822
सुभांशु शेखर – 70004209783
राजीव कुमार – 9708363869
जेबा वसी – 8757165311
स्वजल कुमार
अज़्ज़मी