पुरुषोत्तम, गया: बोधगया थाना क्षेत्र के पच्छटी मोड़ स्थित एक दुकान की रेलिंग से 55 वर्षीय मो.रफ़िक की शव संदेहास्पद स्थिति में लटका मिला। लोगों ने जब शव दूकान से लटका देखा तो सनसनी मच गयी। इलाके में लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी।
क्या है पूरी घटना ?
बोधगया थाना क्षेत्र के पचहट्टी मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक मकान की रेलिंग पर ऑटो चालक का शव लटका हुआ मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे भी मामले की जानकारी मिली वह स्तब्ध था। चूंकि पचहट्टी मोड़ बोधगया थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित है। मृतक की पहचान पचहट्टी निवासी 55 वर्षीय ऑटो चालक मो. रफीक के रुप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची बोधगया थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों विषयों पर गम्भीरता से जांच की जा रही है।
शव देख ने केबाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। व्यक्ति की मौत कैसे हुई ये आत्महत्या है या फिर सुसाइड कोई अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है। वहीं मौके पर पहुचीं पुलिस मामले की कर रही है जांच।
More Stories
जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 47 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान
नालंदा में मुख्यमंत्री ने किया मलमास मेले का शुभारंभ, सरस्वती घाट का भी किया उद्घाटन