April 26, 2024

Today24Live

Voice Of All

DELHI में कोरोना अबतक: 445 POSITIVE केस, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी

4 अप्रैल,2020 न्यूज डेस्क today24live.com

दिल्ली- कोरोना वायरस पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में भी लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 April को बताया कि अभी तक कुल 445 मामले सामने आए हैं। इनमें से 40 केस लोकल ट्रांसमिशन के हैं, दूसरे मामले विदेश यात्रा और निजामुद्दीन मरकज के कारण सामने आए हैं। दिल्ली में COVID-19 के चलते अब तक 6 लोगों की मौत हुई है इनमें से पांच मरीज 60 साल से अधिक उम्र के थे।

सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि निजामुद्दीन मरकज से बाहर निकाले गए करीब 2300 लोगों में से 500 में कोरोना के लक्षण दिखे हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। 1800 लोग कोरेंटिन में हैं, सभी की जांच कर रहे हैं, उनके रिजल्ट 2 से 3 दिनों में आएंगे, इससे पॉजिटिव मामले में बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में भर्ती सभी COVID-19 मरीजों में से 11 ICU में हैं और 5 वेंटिलेटर पर हैं, अन्य सभी की फिलहाल हालत ठीक है। अभी तक सामने आए मामले में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।