October 31, 2026

KKR VS CSK: कमिंस की तूफानी पारी के बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स की हार, चेन्नई ने लगातार जीता तीसरा मुकाबला

IPL SPORT DESK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR VS CSK)  को बुधवार को खेले गए मैच में 18 रनों से मात दे दी. चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसका पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 202 रनों पर ऑल आउट हो गई. बता दें कि एक समय ऐसा लग रहा है था कि कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता ये मैच जीत जाएगी लेकिन आखिरी दो ओवरो में कोलकाता ने अपना संयम खो दिया और मैच हार गई. कमिंस ने 34 गेंद पर 66 रनों की आतिशी पारी खेली.

इससे पहले चेन्नई (KKR VS CSK)  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए. डू प्लेसिस (Faf du Plessis) और रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)  ने जबरदस्त पारी खेली. प्लेसिस ने 95 रन और गायकवाड़ ने 64 रन जोड़. जिससे चेन्नई 220 रनों के विशाल स्कोर बना डाला. वहीं स्कोर का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम को शुरुआती झटके लगे. लेकिन बाद में कमिंस ने कोलकाता की जीत की उम्मीद जगा दी थी. लेकिन लक्ष्य को पाने से पहले ही 18 रनों से कोलकाता (KKR VS CSK) की हार हो गई. बता दें कि कोलकाता की ये लगातार तीसरी  हार है वहीं चेन्नई की लगातार ये तीसरी जीत है. जीत के साथ ही आईपीएल में चेन्नई की टीम पहले की नंबर की टीम बन गई है.