September 21, 2023

Today 24 Live

Voice Of All

भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित कमला बांध का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारी पूरी करने के दिए निर्देश।

HIGHLIGHTS:

सीएम नीतीश कुमार का मधुबनी दौरा
कमला बांध का सीएम ने किया निरीक्षण
कमला बांध के साथ इनरवा ,अकोन्हा कमला पुल
बेतोंहा में बांध पर कार्यों का किया निरीक्षण
इंडो-नेपाल बॉर्डर तक कमला बाधों पर कार्यों का निरीक्षण
बांध पर मरम्मती कार्यों पर अधिकारियों को निर्देश
जल संसाधन मंत्री संजय झा रहे साथ
दरभंगा एयरपोर्ट का भी किया निरीक्षण
निरीक्षण के बाद सीएम ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से की बात
एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने का केंद्रीय मंत्री ने दिया भरोसा

न्यूज डेस्क, मधुबनी: सीएम नीतीश कुमार का मधुबनी पहुंचे जहां उन्होंने कमला बांध के साथ इनरवा ,अकोन्हा, कमलापुल, बेतोंहा में बांधो पर चल रहे सुरक्षा कार्यों का  निरीक्षण  किया। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, DM नीलेश रामचंद्र देवरे और SP सत्य प्रकाश सहित जिले के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री कमला बलान पुल के पास पहुंचे और वहीं अधिकारियों के साथ कमला बलान से होने वाली बाढ़ की समस्याओं के बारे में चर्चा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अभी तक के बाढ़ से बचाव की तैयारियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

बांध टूटने पर बिहार में होती है भारी तबाही

नेपाल से होने वाली फ्लड फ्लैश के कारण भारतीय क्षेत्र में कई जगहों पर बाढ़ टूटने से हजारों जानमाल सहित करोड़ों के संपत्ति का नुकसान हो जाता है। जिसके रोकथाम के लिए बांध की सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि CM  नीतीश कुमार ने खुद जयनगर में इंडो-नेपाल बॉर्डर तक कमला बाधों पर चल रहे मरम्मती कार्यों का निरीक्षण किया। नीतीश कुमार उस जगह पर भी गए जहां नेपाली सुरक्षा कर्मियों ने बांध मरम्मती का कार्य को नेपाली क्षेत्र बता कर रोक दिया था।

रभंगा एयरपोर्ट के विकास कार्य में भी आएगी तेजी

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और एएआई के चेयरमैन से बात कर मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। बात करने के बाद दोनों ने मुख्यमंत्री को शेष कार्यों की गति में और तेजी लाने का भरोसा दिया है।