न्यूज डेस्क: बिहार की सत्ता पर 15 वर्षों तक और केन्द्र की सत्ता में 5 साल रेलमंत्री के रूप में काबिज रहे राजद सुप्रीमो अपने निराले अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अभी चारा घोटाले के आरोप में रांची के रिम्स में एकांत वास कर रहे लालू राजनेता के बदले नये अंदाज में दिख रहे हैं। यानि अब लालू अपने समर्थकों से कविता के माध्यम से संवाद कायम कर रहे हैं। इस बावत आज उन्होंने नीतीश सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल पर कविता के जरिए इशारों में हमला किया।
15 साल से बिहार में
छल बल राज, दल-दल राज
अनर्गल राज, निष्फल राज
विफल राज, अमंगल राज
कोलाहल राज, हलाहल राज
अकुशल राज, बंडल राज
अडियल राज, मरियल राज
घायल राज, इल्लीगल राज
अनैतिक राज, दुशासन राज
विश्वासघाती राज
इसे उखाड़ने का करो काज
लाओ गरीब-गुरबे का राज
More Stories
BPSC शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान
गिरिडीह के डुमरी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन, परिसंपत्तियों का भी वितरण
नालंदा में मुख्यमंत्री ने किया मलमास मेले का शुभारंभ, सरस्वती घाट का भी किया उद्घाटन