April 19, 2024

Today24Live

Voice Of All

झारखंड से छोटे से शहर सिमडेगा ने विश्व हॉकी में बनाई अपनी पहचान

NEWS DESK: सिमडेगा जिला की पहचान पूरे भारतवर्ष में हॉकी की नर्सरी के रूप में थी, पर अब सिमडेगा की एक और नयी पहचान पूरे देश भर में बेहतर आयोजन कर्ता के रूप में हो गई है. आज से विश्व हॉकी संघ झारखंड सरकार के यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़ कर करेगा -11वी हॉकी इंडिया सब जुनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2021 सिमडेगा (झारखंड) का प्रसारण. जहां 150 देशों मे आज देखेंगे सिमडेगा मे आयोजित इस हॉकी चैम्पियनशिप को.

जी हां, झारखंड की राजधानी रांची से 160 किलोमीटर उड़ीसा छत्तीसगढ़ सीमा पर सटे आदिवासी बहुल सिमडेगा जिला की पहचान पूरे भारतवर्ष में हॉकी खिलाड़ियों के गढ़ के रूप में है. यहां के गांव- गांव मैं सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों युवक युवतियां सालों भर हॉकी खेलते हैं और यहां 1-2  नहीं  बल्कि 4 दर्जन हॉकी खिलाड़ी देश के लिए खेल चुके हैं. इसी को देखते हुए हॉकी झारखंड यहां राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजन करने का विचार किया. लेकिन मन में एक संयस बना हुआ था की जहां आवागमन के लिए रेल की सुविधा नहीं है, बड़े शहरों की तरह बाजार भी नहीं है फिर भी हॉकी झारखंड ने हॉकी इंडिया को विश्वास दिला कर सिमडेगा में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी दिलाई.

इस प्रतियोगिता को सफलता के लिए जिससे भी जिस तरह का सहयोग मिल सके, उससे  सहयोग मांगा गया. जिससे आज यह प्रतियोगिता इतनी बेहतर  हो गई कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप साबित हो रहा है. इस प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने यहां के प्रतियोगिता को विश्व के सभी जगह दिखाने का काम आज से करेगी. जो सिमडेगा कल तक हॉकी की नर्सरी कहलाता था, अब वह पूरे विश्व में बेहतर हॉकी का आयोजनकर्ता बनने जा रहा है, जो जिले एवं राज्य के लिए बहुत ही सम्मान की बात है.

आज से इस सब जुनियर हॉकी नेशनल को विश्व हॉकी संघ भी झारखंड सरकार के यूट्यूब चैनल के माध्यम से जुड़ कर पूरे विश्व में इसका प्रसारण करेगा. यह किसी  हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप मे पहली बार हो रहा है. आज से सिमडेगा का नाम पूरे विश्व के पटल पर होगा.