April 24, 2024

Today24Live

Voice Of All

वैशाली में लड़की की बीच सड़क पर पिटाई, शर्मनाक घटना की वीडियो बनाते रहे लोग

न्यूज डेस्क, हाजीपुर : वैशाली में बच्चा चोर समझ कर लोगों ने लड़की की जमकर पिटाई की. घटना वैशाली के हुसैना गांव की है. बताया जा रहा है कि गांव के लड़के से युवती प्यार करती थी और लड़के ने शादी भी कर लिया था. लेकिन बाद में लड़के के परिजनों ने शादी कहीं दूसरे जगह ठीक कर दी. लेकिन जैसे ही लड़की को जानकारी हुई वो शादी के दिन ही गांव पहुंच गई. इसके बाद हुआ ये कि ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी. इसके बाद जब मामले का खुलासा हुआ तब जाकर लड़की वालों ने शादी कैंसिल कर दी. ग्रामीणों ने सच्चाई जानने के बाद लड़के की पीड़ित लड़की के साथ गांव के मंदिर में ही शादी करवा दी.

क्या है पूरा मामला ?

मामला गोरौल थाना क्षेत्र का है। हुसैना खुर्द वार्ड नंबर 12 के जनप्रतिनिधि शिव प्रसाद सुमन के भांजी की शादी मुजफ्फरपुर के लड़के के साथ तय हुई थी। यह शादी 25 जून 2020 को होने थी। जनप्रतिनिधि शिव प्रसाद सुमन के भांजी के साथ जिस लड़के की शादी तय हुई थी, वह लड़का एक वर्ष पहले ही मुजफ्फरपुर के ही एक लड़की के साथ कोर्ट मैरेज कर चूका था। अपने पति की शादी दुबारा होने की जानकारी पर लड़की मुजफ्फरपुर से हुसैन खुर्द आ पहुंची। पीड़ित लड़की ने जनप्रतिनिधि के गांव पहुंचकर बताया की आपके परिवार के जिस लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के जिस लड़के के साथ तय हुई है। उसके साथ वह आज से एक वर्ष पहले ही कोर्ट मैरेज कर चुकी है।

लड़की को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा

लड़की मुज़फ़्फ़रपुर से गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना खुद ऑटो से दिन के करीब 4 बजे आई थी। गांव के लोगों ने पहले तो उसे चोर-चोर का हल्ला कर ऑटो में ही पिटाई कर दी। बाद में उस लड़की को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटते हुए कुछ दूर स्थित उक्त जनप्रतिनिधि के दलान में बंधक बना कर रखा। लड़की को जब बाल पकड़कर बीच सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब सैकड़ो लोगों की भीड़ इकठ्ठा थी। लड़की बार- बार न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन लोग उसे घसीटते रहे और लोग वीडियो बना कर मजे लेने में मस्त रहे।