April 20, 2024

Today24Live

Voice Of All

Breaking News: बिहार के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, ख़ुदकुशी की वजह फ़िलहाल साफ़ नहीं।

न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। actor सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। सुशांत के सुसाइड की वजह फ़िलहाल सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस sucide की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि सुशांत ने सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।इसके बाद सुशांत ने फिल्मों में एंट्री मारी। ‘काय पो छे’ से उन्हों बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अभी लास्ट में वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।

बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से पूर्णिया जिले के रहने वाले थे । उनका ननिहाल खगड़िया में है। सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते में भाई नीरज कुमार बबूल सुपौल से बीजेपी के विधायक हैं।

पटना में पाई सुशांत ने प्रारम्भिक शिक्षा

काई पो चे, एमएस धोनी, केदारनाथ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके से सुशांत सिंह राजपूत का बिहार से गहरा लगाव रहा है। उनका जन्म पटना में हुआ था। यहीं पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी हुई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने आज बिहार क सभी लोगों को दुखी कर दिया है। सुशांत ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजधानी पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में पाई थी। उच्च शिक्षा के लिए बाद में सुशांत दिल्ली शिफ्ट हो गए। लेकिन आज भी उनका परिवार पटना में रहता है।